मजदुर की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर की बड़गांव थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और मृतक साथ में काम करते थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने हत्या कर दी। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम उत्तरप्रदेश गई। जहां से आरोपी बढ़ार कम्पील फरुखाबाद उत्तरप्रदेश निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि फरुखाबाद उत्तरप्रदेश हाल रामपुर निवासी विजय सिंह ठाकुर की हत्या हो गई। वह 26 मई को मोरवानिया कैंप में सेंटिंग का काम कर रहा था।

Spread the love