38वीं डांगी समाज खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज: पुलां में क्रिकेट टूर्नामेंट से हुई शुरुआत, नदी वाला खेड़ा ने दिखाया दम

उदयपुर। डांगी सेवा संस्थान खेल संघ के तत्वाधान में समाज की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से 38वीं डांगी समाज खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। इस वर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी पुलां गांव द्वारा की जा रही है। खेल महोत्सव का आगाज रॉयल खेड़ा स्टेडियम पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ हुआ, जिसमें समाज के युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नदी वाला खेड़ा बनाम गंदोली के बीच हुआ पहला मुकाबला टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नदी वाला खेड़ा और गंदोली की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही स्टेडियम में खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी और खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ मैदान पर अपना हुनर दिखाया। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को एकता का प्रतीक बताया।

समाज के वरिष्ठों और युवाओं की रही मौजूदगी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ खेल संघ के अध्यक्ष रामलाल डांगी (पूला), सचिव रमेश डांगी (भुवाना), अनिल डांगी (भुवाना), गणेश डांगी (खरबड़िया), धर्म नारायण डांगी (सापेटिया), पटेल लोगर जी, तुलसीराम जी, पटेल बाबूलाल जी, शंभू डांगी (मानपुरा), किशन वागावत, लोकेश भुवाना, निर्मल डांगी और दिनेश डांगी (पचोली) की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आयोजक गांव पुलां के समस्त ग्रामवासी, समाज के युवा और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। खेल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

Spread the love