स्वच्छता सर्वेक्षण में उदयपुर की उपलब्धि पर कलेक्टर ने दी बधाई, निगम कर्मियों को दिए प्रोत्साहन के संदेश

पल पल राजस्थान/ महावीर व्यास

उदयपुर। जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नमित मेहता ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में उदयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर 13वां स्थान प्राप्त होने पर नगर निगम की टीम को हार्दिक बधाई दी।

बोर्ड बैठक सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मेहता ने निगम के समस्त कार्मिकों से संवाद किया और उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीमवर्क, प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

बैठक में निगम कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने स्वच्छता अभियान में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब लक्ष्य टॉप-10 में स्थान बनाना है, जिसके लिए सभी को और अधिक समर्पण से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना भी मौजूद रहे। उन्होंने नगर निगम की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की और कर्मचारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनता के सहयोग से स्वच्छ उदयपुर की परिकल्पना को और मजबूती देंगे।

Spread the love