देश सेवा में समर्पित सिपाही लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने मनाया 49वां जन्मदिन, जवानों संग केक काटकर मनाया उत्सव

आमेट | आमेट उपखंड के आगरिया ठिकाना के लाल और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 99वीं वाहिनी, ममडोट, फिरोजपुर (पंजाब) में तैनात सिपाही लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने आज अपना 49वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने जवान साथियों और स्टाफ सदस्यों के साथ परिसर में केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर देशसेवा के भाव में डूबे इस वीर सिपाही को सभी ने स्नेह और सम्मानपूर्वक शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन समारोह में उपस्थित विशिष्टजन:

  • डॉ. अंकुश रावल
  • गोपाल सिंह, डिप्टी कमांडेंट
  • फार्म असिस्टेंट सर्वनाम सर
  • नर्सिंग स्टाफ राम हरि शर्मा
  • ओरेनदर कुमार
  • बेबी कुमारी
  • अन्य जवान साथीगण

सभी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्मण सिंह के दीर्घायु और सेवा पथ पर निरंतर सफलता की कामना की। जवानों के बीच उनके सद्भाव, अनुशासन और सेवाभाव की प्रशंसा की गई। लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि देश सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म है, और वे जीवन भर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित रहेंगे।

Spread the love