उदयपुर में आरटीओ इंस्पेक्टर पर वसूली के आरोप, ड्राइवरों ने 40 मिनट तक नेशनल हाईवे-48 किया जाम

उदयपुर। शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर पर कथित मनमानी वसूली के आरोपों को लेकर मंगलवार को ड्राइवरों ने नेशनल हाईवे-48 पर जोरदार हंगामा किया। नाराज ड्राइवरों ने टोल नाका से काया के बीच सड़क पर जाम लगा दिया और आरटीओ इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 40 मिनट तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान आरटीओ इंस्पेक्टर चंचल माथुर हाईवे किनारे अपनी गाड़ी में मौजूद रहे। स्थिति बिगड़ने पर मामले की सूचना गोवर्धन विलास थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद गोवर्धन विलास और सवीना थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

प्रदर्शन कर रहे ड्राइवरों का आरोप था कि हाईवे से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन को रोककर 50 से 100 रुपये तक की राशि ली जा रही है। उनका कहना था कि इस वजह से सड़क पर लंबा जाम लग जाता है और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं, उदयपुर आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ चालक चालान से बचने के उद्देश्य से हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पैसे मांगने जैसी कोई बात नहीं है और यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही हंगामा करने वाले ड्राइवरों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने की शिकायत गोवर्धन विलास थाने में दर्ज कराई गई है।

Spread the love