प्रगतिरत समस्त कार्य समय पर हो पूर्ण- जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह

भरत पंड्या

डूंगरपुर, 1 दिसंबर। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने चिकित्सा विभाग में विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह निर्देश सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने मौसमी बीमारियों, जांचें आदि की भी समीक्षा की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गत वर्षो की तुलना में मौसमी बीमारियों में कमी आने की जानकारी दी।
बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत एसपीआरएफ कार्य शुरू होने, शिक्षा विभाग में एसपीआरएफ के अंतर्गत कार्यों स्वीकृति जारी होने तथा आंगनवाड़ी के लिए वर्क आर्डर जारी होने, एवीएनएल विभाग द्वारा कृषि कनेक्शन जारी करने सौर ऊर्जा प्लांट लगाने ट्रांसफार्मर बदलने बजट घोषणा के अंतर्गत जीएसएस के दो कार्य प्रगति रथ होने तथा दो की स्वीकृति जारी होने, पीएचईडी के जल वितरण व्यवस्था, आरयूआईडीपी के द्वारा दिए जा रहे कनेक्शन, कृषि विभाग में प्राप्त यूरिया तथा वितरण व्यवस्था, पशुपालन विभाग में गौशाला हेतु अनुदान स्वीकृति, मंगल पशु बीमा बीमा आज से शुरू होने, जल संसाधन विभाग द्वारा नेहरू के साफ सफाई, सहकारिता विभाग द्वारा लेम्पस हेतु भूमि आवंटन, सामाजिक एवं अधिकतर विभाग द्वारा पेंशन वेरीफिकेशन पालनहार में शेष रहे बच्चों को जोड़ने आदि की समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने पालनहार में शेष रहे बच्चों का वेरिफिकेशन करते हुए जोड़ने के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को सूची उपलब्ध करवाने, पीएचईडी एवं आरयूआईडीपी आपके अधिकारियों को बैठक करते हुए जब तक कनेक्शन पूर्ण ना हो तब तक आपसी समन्वय के साथ पेयजल वितरण व्यवस्था को सुचारू रखने, शिक्षा विभाग में चल रहे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा समय पर कार्य पूर्ण करने, जिनके वर्क आर्डर जारी हो गए हैं वे कार्य क्षेत्र शुरू करने, आगामी दोनों में सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु संबंधित विभागों द्वारा पूर्व तैयारी करने आदि निर्देश दिए।बैठक में संपर्क पोर्टल, ई फाइल आदि की भी समीक्षा की गई।
बैठक में एडीएम, सीईओ सहित समस्त अधिकारी गण मौजूद रहें।

Spread the love