
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र के अंदर कोर्ट स्थित तालाब के पास पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को फंदे से उतारकर मॉर्च्युरी में रखवाया। सूचना पर मृतक युवक की पत्नी सहित अन्य रिश्तेदार जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचे। दरगाह थाना पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी है। युवक करीब 15 दिन से घर से निकला हुआ था। आदर्श नगर थाना पुलिस सुसाइड को लेकर मामले की जांच में जुटी है।दरगाह थाने के हेड कॉन्स्टेबल कालूराम ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तराखंड हाल नागफनी निवासी सुल्तान खान पुत्र शाहिद खान के रूप में हुई है। उत्तराखंड से परिवार के अजमेर पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी। पत्नी के अनुसार करीब साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह पति के साथ करीब 6 महीने पहले अजमेर रहने के लिए आए थे। पति एक होटल में काम करता था।
