सावन के पावन माह में मानव सेवा समिति सदस्यों ने सावन महोत्सव एवं पारिवारिक पिकनिक अमरख जी महादेव मंदिर परिसर में मनाया। प्रतिदिन की भांति अस्पताल परिसर में 158 तामीरदारों के लिए प्रातः का भोजन बनाने के पश्चात टीम अमरख जी के लिए रवाना हुई। जब तक सदस्यों ने दोनों मंदिरों में पूजा अर्चना की तब तक स्वादिष्ट अल्पाहार परोस दिया गया। उदयपुर तामीरदारों को परोसकारी करने वाले टीम के आते ही डी जे की धुन पर उल्लास पूर्ण वातावरण में भजन , कीर्तन, गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों से पारिवारिक पिकनिक एवं सावन महोत्सव परवान चढ़ा।
मीडिया प्रभारी प्रो विमल शर्मा ने बताया कि मानव सेवा समिति के अधिकांश सदस्यों ने उपस्थित होकर परिवार की एकजुटता प्रदर्शित की जिनमें प्रमुख नाम अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया , संरक्षक रजनी डांगी , महासचिव शिवरतन तिवारी, कमल भंडारी, कुंदन भटेवरा, सीता शर्मा, डॉ डी के गुप्ता, डॉ प्रभा गुप्ता, डॉ महिमा बिड़ला, नैंसी शर्मा, योगेश तिवारी, दीप्ति शर्मा , गोपाल गर्ग, विमल शर्मा सहित कुल 55 सदस्य ने भोजन प्रसादी का आनंद लिया।
अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया , संरक्षक रजनी डांगी एवं महासचिव शिवरतन तिवारी तीनों ने एक ही स्वर में प्रतिवर्ष तीन पारिवारिक पिकनिक के आयोजन पर बल दिया, ताकि प्रतिदिन सेवा के साथ पारिवारिक आत्मीयता भी बढ़े।
