हर्षोल्लास से मनाया सावन उत्सव एवं तीज पर्व

उदयपुर, 17 अगस्त। सालवी समाज छप्पन क्षेत्र की महिलाओं द्वारा सावन माह में सावन उत्सव एवं तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सालवी समाज के क्वीन ग्रुप के नेतृत्व में किया गया। क्वीन ग्रुप का नेतृत्व सुमन डोडिया ने किया। कार्यक्रम में नरबदा, ललिता, कांता, मीनाक्षी, पुष्पा देवी सहित सालवी समाज की समस्त महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर महिलाओं ने सावन एवं तीज के पारंपरिक गीत, भजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज की संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। सावन की तीज के अवसर प़र महिलाओ ने श्रृंगार से संबंधित गिफ्ट वितरित किया l 

कार्यक्रम में महिलाओं की एकजुटता, आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना देखने को मिली। सावन उत्सव एवं तीज पर्व के इस आयोजन ने समाज की महिलाओं को एक साथ आने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सुंदर अवसर प्रदान किया।

Spread the love