उदयपुर में आस्था का अपमान! अमर सिंह बावजी की छत पर युवाओं की शराब पार्टी का VIDEO वायरल, लोगों में भारी आक्रोश

उदयपुर शहर के चांदपोल क्षेत्र स्थित अमर सिंह बावजी की छत पर कुछ युवाओं द्वारा कथित रूप से शराब पीने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखने वाले इस स्थल पर इस तरह की हरकत न केवल आस्था का अपमान है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के प्रति भी गंभीर लापरवाही दर्शाती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने संबंधित युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई जा रही है।

Spread the love