

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। दावा यह भी किया जा रहा है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद यह बड़ा फैसला सामने आया है। प्रदर्शनकारी लंबे समय से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केंद्र सरकार या संबंधित मंत्रालय की ओर से इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है।
