
उदयपुर 10 जून
एमबी अस्पताल में भर्ती मरीजों के तामीरदारों को दोनों समय निशुल्क भोजन व्यवस्था करने वाली मानव सेवा समिति को जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीज़न की ओर से एक वर्ष 365 दिन प्रातः सादा भोजन निमित्त 11.51 लाख रुपए का अंशदान देने पर आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महासचिव शिवरतन तिवारी ने बताया कि बीरेन के शाह, जे एस जी आई एफ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के उदयपुर आगमन के सुयोग्य अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष प्रकाश चंद्र वर्डिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मानव सेवा समिति द्वारा 30 वर्षों से चल रही इस अनवरत सेवा का वर्णन करते हुए दानदाताओं को साधुवाद दिया । मानव सेवा समिति के क्रियाकलापों से अभि भूत होकर वीरेन शाह ने कहा संभवत विश्व में यह आपने तरह का एक अनूठा प्रकल्प है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने को कहा कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।

मेवाड़ रीज़न चेयरमैन अरुण मंडोत ने कहा कि हमारी संस्था मानव समिति के हर प्रकल्पों में सक्रिय सहयोग देती रहेगी।
सचिव शिवरतन तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सभी आगंतुक पदाधिकारियों का तिलक, माला, पगड़ी , उपरण पहना सम्मान किया गया। उपस्थित सभी ने भोजन करने आए 200 तामीरदारों को भोजन परोसा।
मानव सेवा समिति मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश वर्डिया , संरक्षक रजनी डांगी, जे एस जी आई एफ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरेन के शाह, चेयरमैन मेवाड़ रीज़न अरुण मांडोत, शिवरतन तिवारी, सीता शर्मा, कुंदन भटेवरा, कमल भंडारी, आर सी मेहता, महेश पोरवाल, जितेंद्र हरकावत, हिमांशु मेहता, आशुतोष सिसोदिया, श्यामलाल सिसोदिया, पूरणमल मेहता, मोहन बोहरा , हर्ष बोर्डिया,महेंद्र तलेसरा राजेश्वरी नागदा, विमल शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित
