91वर्षीय समाजसेवी, विज्ञान शिक्षा पुरोधा डॉ कुंदन लाल कोठारी को इस वर्ष का महाराणा प्रताप सम्मान दिया जाएगा।
सजीव सेवा समिति, द्वारा प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की जयंती की पूर्व संध्या पर 26 वें मेवाड़ गौरव अलंकरण समारोह में यह “महाराणा प्रताप सम्मान ” दिया जायेगा।
महासचिव शांति लाल भंडारी ने बताया की इस उद्देश्य के लिए बनाई गई चयन समिति ने नामित हुए सदस्यों में से डॉ कोठारी की अनुशंसा कर कार्यकारिणी से अनुमोदित कराई है ।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया की समिति में अध्यक्ष डॉ आर के गर्ग, प्रो एल एल धाकड़, सुनिल गांग एवं वर्धमान मेहता ने डॉ कोठारी की 25 वर्ष की आयु में विज्ञान समिति की स्थापना से उसे शीर्ष तक पहुँचाने एवं अनुकरणीय समाज सेवा के लिए उनके यह सम्मान देने की घोषणा की।

