
जोधपुर – जोधपुर पुलिस ने एमडी ड्रग्स तैयार करने के लिए जोधपुर से 100 किलो से ज्यादा केमिकल (ब्रोमो-2) और एसिड की भारी खेप बरामद की गई है। तस्कर इस खेप को जोधपुर से बाड़मेर सप्लाई करने वाले थे। इससे पहले ही 5 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तस्करों ने फॉर्च्यूनर की डिक्की में केमिकल से भरे ड्रम छिपा रखे थे। ऐसे में तेज धूप होने के कारण रसायनों के ड्रमों में आग लगने या उनके फटने की आशंका थी।
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया हे आरोपियों की पहचान जालोर के मोखातरा निवासी ओमप्रकाश विश्नोई (29) पुत्र हरीराम, अनिल विश्नोई (24) पुत्र भभुताराम, जालोर के पूनासा निवासी कुलदीप विश्नोई (27) पुत्र बाबुलाल, बाड़मेर के फागलिया निवासी रामनिवास विश्नोई (26) पुत्र पुनमाराम और जालोर के कोटड़ा निवासी संदीप कुमार विश्नोई (21) पुत्र गणपतलाल के रूप में हुई हे
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आईफोन 17 प्रो जैसे 11 महंगे मोबाइल फोन, अफीम का दूध और मादक पदार्थ तैयार करने के उपकरण जब्त किये हे
