
अजमेर – आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 13 साल के स्टूडेंट ने घर पर बेल्ट से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बड़े भाई ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया।परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बॉडी को शुक्रवार रात मोर्चरी में रखवाया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घर पर एफएसएल टीम के जरिए सबूत भी जूताएं। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामना आया कि बड़े भाई ने अपना मोबाइल देने से इनकार किया तो वह नाराज होकर फांसी के फंदे पर लटक गया। हालांकि आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आदर्श नगर थाना प्रभारी छोटूलाल ने बताया कि थाने पर एक सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग ने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई। देर रात बॉडी को मोर्चरी में रखवाया था।थाना प्रभारी ने बताया कि वह टीम के साथ नाबालिग के घर पहुंचे और मौका मुआयना किया। वह आठवीं कक्षा में पढ़ रहा था। उसके माता-पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं इसलिए वह घर पर नहीं थे। घर पर सिर्फ नाबालिग का बड़ा भाई, दादी और अन्य लोग थे।
बेल्ट से फांसी का फंदा लगाया
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम के जरिए कमरे से सबूत जुटाए गए। जिससे नाबालिग ने सुसाइड किया वह बेल्ट भी बरामद किया है। घटना के समय जो भी लोग घर पर मौजूद थे उनसे अलग-अलग पूछताछ की गई। शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है
