उदयपुर: देवास परियोजना को लेकर कलेक्टर की बैठक

उदयपुर में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में देवास तृतीय और चतुर्थ बांध परियोजना को लेकर बैठक ली। इसमें डूब क्षेत्र के गांवों में भूमि अर्जन, लोगों के विस्थापन और पुनर्वास पैकेज पर चर्चा हुई। बैठक में प्रभावित परिवारों के मकान और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि प्रभावित लोगों से लगातार बातचीत की जाएगी और उनके सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। बताया गया कि इस परियोजना से करीब 368 परिवार प्रभावित हैं। बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह, गोगुंदा एसडीएम शुभम भैंसारे, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज जैन सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love