
उदयपुर में सामाजिक और युवा गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करने के उद्देश्य से ओसवाल युवक परिषद की नवीन कार्यकारिणी 2026-2029 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ओसवाल सभा उदयपुर के अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र कोठारी के कुशल मार्गदर्शन में परिषद के अध्यक्ष अनिल जारोली और महामंत्री भूपेश खमेसरा ने इस नई टीम की सूची जारी की, जिसमें अनुभव और युवा जोश का अनूठा संतुलन देखने को मिल रहा है। मुखर्जी चौक स्थित ओसवाल भवन से जारी इस नई टीम में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दिलीप कोठारी व महावीर वया को सौंपी गई है, जबकि कुलदीप पितलिया को कोषाध्यक्ष, रोहित कोठारी को संगठन मंत्री और साजन मांडोत, मयंक मेहता व आशुतोष धींग को सहमंत्री मनोनीत किया गया है। समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी को विभिन्न प्रकोष्टों में विभाजित किया गया है, जिसमें युवक परिषद प्रभारी के रूप में अनीश धींग, धीरज भाणावत और कमल कोठारी अपनी सेवाएं देंगे। प्रचार-प्रसार की कमान तरुण मेहता व अंकित मेहता संभालेंगे, वहीं खेल-कूद में लवेश भंडारी व मोहित जारोली, और मीडिया-न्यूज विभाग में मनीष कोठारी व प्रफुल जारोली को नियुक्त किया गया है। सांस्कृतिक मंत्री के तौर पर सौरभ मेहता व रविश नागौरी को चुना गया है, जबकि चिकित्सा सेवा में विनोद मांडोत व अविनाश पोखरना और शिक्षा-संस्कार में आशीष वया व निखिल मेहता अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, परिषद को मजबूती देने के लिए एक विस्तृत संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल और सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों को शामिल किया गया है ताकि आगामी तीन वर्षों में परिषद सामाजिक सरोकारों और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।


