गोवर्धन सागर में युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान के प्रयास जारी

उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में स्थित गोवर्धन सागर झील के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने आंखों पर चश्मा पहना हुआ है। वह गाजर रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट, काले रंग की प्रिंटेड लोवर, काले मोजे और गुलाबी रंग की प्लास्टिक चप्पल पहने हुए थी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल थाना गोवर्धन विलास से मोबाइल नंबर 8003741178 पर संपर्क करें। शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love