अजमेर में 14 साल की नाबालिग से रेप:चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया; माता-पिता को मारने की दी धमकी

अजमेर में एक 14 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर रेप किया। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर उनकी बेटी को मैसेज किया था। उसने दोस्ती का दबाव बनाया। बेटी के मना करने पर भी नहीं माना।

एक दिन रास्ते में रोककर मारने-पीटने की धमकी देकर जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने भाई के घर ले गया। वहां चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर रेप किया।

अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर वापस रेप किया। आरोपी के दोस्तों ने भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love