जयपुर में जान बचाकर भागते युवक पर फायरिंग, कार से आए बदमाशों ने पहले पिस्तौल तानी, फिर गोली चलाई

जयपुर में बदमाशों के फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। बदमाश एक युवक के पीछे दौड़ते हुए गोली चलाते नजर आ रहे हैं। घटना शिप्रापथ की है। शिप्रापथ थाना पुलिस चारों हमलावरों की पहचान कर तलाश में दबिश दे रही है। अब तक जांच में रुपयों के लेन-देन को लेकर रंजिश के चलते फायरिंग की बात सामने आई है।

SHO (शिप्रापथ) महेन्द्र सिंह ने बताया- शिप्रापथ में सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास कैफे आरजे-21 है। देर शाम कैफे पर ऋतिक निठारवाल बैठा था। शाम करीब 7:50 बजे ऋतिक निठारवाल पर स्विफ्ट कार में आए चार बदमाशों ने हमला किया। कार से उतरते ही बदमाशों ने पिस्तौल निकालकर तान दी। ऋतिक निठारवाल मौके से भागने लगा। बदमाश भी उसके पीछे भागने लगे।

रोड पर दौड़ते हुए पीछा करते हुए बदमाशों ने फायर किया। गोली ऋतिक निठारवाल के पास से निकले गई। फायरिंग होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हंगामा होने पर बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। SHO (शिप्रापथ) महेन्द्र सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर हमलावरों को नामजद किया। पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाले अशोक, रवि पंडित, शशांक व उनका साथी था। रवि पंडित मानसरोवर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और अशोक चंदवाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। ऋतिक निठारवाल रेंट्ल गाड़ियों बिजनेस करता था। हिस्ट्रीशीटर अशोक और पीड़ित ऋतिक निठारवाल के बीच रुपयों का लेन-देन का विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते रुपयों की मांग को लेकर फायरिंग कर बदमाशों ने उसे धमकाने आए थे।

Spread the love