उदयपुर से कैंची धाम नैनीताल तक साइकिल यात्रा रवाना:1050 KM का सफर 26 जनवरी तक पूरा करेंगे; समाज सेवा का देंगे संदेश

उदयपुर शहर से कैंची धाम नैनीताल के लिए आज सुबह चार साइकिल यात्री निकले। रचित सिंघवी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लव ऑल-फीड ऑल-सर्व ऑल है। मतलब सभी से प्रेम करो, सभी को खिलाओ, सभी की सेवा करो। हमारा मकदस समाज सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है।उदयपुर के साइकिलिस्ट रचित सिंघवी (साइकिलिस्ट एवं रनर), ऋषभ जैन (आयरनमैन), शुभम कोठारी (साइकिलिस्ट एवं रनर), जितेंद्र पटेल (आयरनमैन) साइकिल पर सुबह 5:30 बजे सरदारपुरा स्थित हनुमान मंदिर से रवाना हुए। 26 जनवरी 2026 तक कैंचीधाम (नैनीताल) तक 1050 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी करेंगे।

Spread the love