ठंड में मिला सेवा का सहारा, जमर परिवार और अभय मंजुला संस्थान ने बच्चों को भेंट किए गरम कपड़े

उदयपुर। नए साल के अवसर पर अभय मंजुला सेवा संस्थान द्वारा कच्ची बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए सेवा और संवेदना से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुनीत कार्य में अजमेर की सेवाभावी श्रीमती नगीना बाई जमर तथा उनके सुपुत्र राजेश जमर एवं श्रीमती नीलम जमर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान कच्ची बस्ती के गरीब बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए स्वेटर वितरित किए गए, वहीं बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें स्नैक्स भी दिए गए। नए साल की शुरुआत इस मानवीय पहल के साथ कर बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। इस सेवा कार्यक्रम में अभय मंजुला सेवा संस्थान के सभी सदस्य पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। कार्यक्रम में मीनल, अशोक, नितेश, मंथन, आगम, हर्षिल, कार्तिक, ध्वनिल, दिव्यांशी एवं पूनम जैन की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया और नए साल की शुभकामनाएं दीं। संस्था की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते

Spread the love