
नसीराबाद। पूज्य सिंधी पंचायत एवं योग वेदांत समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधिवत तुलसी माता का पूजन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 200 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया।
मुखी काली बाबानी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 33 दिनों से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें माताएं, बहनें, पुरुष एवं बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए झूलेलाल मंदिर पहुंचती है, जहां आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाता है।
आज 25 दिसंबर को प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी के उपरांत हेमू कलानी उद्यान में तुलसी माता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। यहां तुलसी का पूजन, आरती एवं परिक्रमा कर सभी भक्तजनों को एक-एक तुलसी का पौधा भेंट किया गया। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे सिंधी बाजार चौराहे पर पूज्य सिंधी पंचायत एवं योग वेदांत सेवा समिति द्वारा पुनः तुलसी पौधों का वितरण किया गया।
प्रभात फेरी संचालक अशोक लोंगवानी एवं राजेश लहरवानी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव गंगवानी, घनश्याम काकानी, जय किशन गुरनानी, नानक टहलवानी, हरीश कृपलानी, नरेश नरसिंहनी, मुकेश संगतानी, विमल संगतानी, रमेश लहरवानी, नारी साधवानी, दिलीप साधवानी, अशोक चांदनानी, किशोर चेलानी, ओम प्रकाश लालवानी, रमेश लालवानी, बंटी लालवानी, अनिल सेवारमणि, रवि भगनानी, प्रदीप भूलचांदनी, काली कोतवानी, लाल बाबानी, रूपा बाबानी, कालू भाई तेजवानी, विष्णु भगनानी, राकेश बाबानी, कुमार बाबानी, गोप बाबानी, गुलाब लोंगवानी, रोची तेजवानी, किशन नागरानी, टिंकू नहलानी, मुकेश नागरानी, शिवाजी टहलवानी, हरिसिंह टहलवानी, कृष्णा लोंगवानी सहित अनेक गणमान्यजनों ने सेवाएं दीं।
इसी क्रम में बहनों में लीना बाबानी, पूनम भगनानी, पुष्पा मामी, मीना लोंगवानी, निशा खेराजानी, गोपी तेजवानी, कविता बाबानी, दिव्या शिवनानी, गीता लोंगवानी, रेखा फूलवानी, पूनम भागचंदानी, बिन्नू तेजवानी, सीमा लालवानी, जसोदा कमरचंदानी, देवी बाबानी, सविता बाबानी, नीता बाबानी, गीता साधवानी, दीपा टहलवानी, तनूजा तेवानी, निर्मला देवी, भूमि टहलवानी, माही टहलवानी, दिलीप तेजवानी, जीविका भागनानी आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
