टूर की राशि नहीं लौटाई, रिश्तेदारों ने की मारपीट

उदयपुर। हिरण मगरी थाना क्षेत्र में महिला ने रिश्तेदारों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
शिकायत के अनुसार, डिप्ल निवासी महिला ने अपने पति के साथ विदेश टूर के लिए रकम दी थी। टूर से लौटने के बाद जब पैसे मांगे तो आरोपी रिश्तेदारों ने लौटाने से मना कर दिया और धमकियां व मारपीट की।
3 नवंबर को फिर आरोपियों ने महिला और उसके पति पर हमला कर पति की उंगली फ्रैक्चर कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से गुड़ा निवासी पुखराज (24) पुत्र प्रेम सिंह की मौत हो गई।
वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी काली पहाड़ी के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और ट्रक चालक की तलाश शुरू की।


हथियार से हमला, मामला दर्ज

उदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर हमला करने का मामला दर्ज हुआ है।
लोहार कॉलोनी निवासी अब्दुल कय्यूम ने रिपोर्ट दी कि वह मकान का काम करवा रहा था। बात करते समय पिछे से पहाड़ा निवासी फीरोज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Spread the love