
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में चिरवा टनल के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक के आगे अचानक बंदर कूद जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार गर्भवती महिला सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका का नाम खेमा गमेती बताया जा रहा है, जो अपने पति अशोक के साथ उदयपुर चेकअप के लिए आ रही थी। लेकिन किसे पता था कि अस्पताल तक पहुंचने से पहले ही किस्मत उनकी डोर काट देगी।
हादसे के बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की। इसी बीच महिला की डिलीवरी करवाई गई और उसने एक नन्ही बच्ची को जन्म दिया। लेकिन वह बच्ची दुनिया में आते ही अपनी माँ की ममता से वंचित हो गई।
एक तरफ परिवार में नई जिंदगी ने जन्म लिया, तो दूसरी तरफ उसी पल एक जिंदगी बुझ गई। गांव में मातम पसरा है, हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात है — “किस्मत ने कितना बड़ा खेल खेल दिया।”
