
र्ट सिटी कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर यूथ कांग्रेस की ओर से रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर जिला कलेक्टर को बाहर बुलाने और लिखित में मांगो का आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस की ओर से कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेट्स लगाकर सभी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहले से ही व्यवस्था की गई थी। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी सहित अन्य नेता भी शामिल हुए।
सोमवार 12 बजे के करीब डाक बंगले से यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और घेराव किया। इस दौरान बैरिकेट्स पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कलेक्ट्रेट के बाहर एक तरफ रास्ते को जाम कर दिया। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर अभी धरना देकर बैठ गए। 2:30 के करीब सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।



बैरिकेड्स पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कलेक्ट्रेट के बाहर एक तरफ रास्ते को जाम किया।

आनासागर की सफाई तक नहीं हो रही
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने कहा कि यूथ कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन PWD, निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ किया गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर लूट मचा रखी है। 20 साल के बाद भी अजमेर को अभिज्ञा रखा गया है। आनासागर की सफाई तक नहीं हो रही है। सड़कों की हालत खराब हो रखी है। अजमेर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जिला कलेक्टर के जरिए सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत करोड़ों रुपए खर्च किए गए। उन करोड़ों रुपए की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। यूथ कांग्रेस इन सभी कार्यो में हुए भ्रष्टाचार को लेकर आज विरोध किया है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गूंगी सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।