ऑनर किलिंग, ससुरालवालों ने दामाद को मार डाला, लव मैरिज करने से नाराज थे, एग्जाम देने गए युवक का पहले किडनैप किया था

अजमेर राजस्थान में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लव मैरिज से नाराज ससुराल वालों ने दामाद का पहले किडनैप किया, फिर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसकी लहूलुहान बॉडी खाली खेत में फेंक आए। युवक के पिता ने ससुर सहित 4 रिश्तेदारों के खिलाफ अपहरण, मर्डर का मुकदमा दर्ज कराया है। युवक (मृतक) ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी, पर इसको गंभीरता से नहीं लिया गया था। पुलिस अब जांच की बात कह रही है।

अजमेर सिविल लाइन थाने के CI शंभू सिंह ने बताया- सहदेव राम (28) पुत्र रामदेव नागौर के रोल थाना इलाके के गांव रातंगा का रहने वाला था। उसका शव जायल (नागौर) के एक गांव के खेत में शनिवार शाम को बरामद हुआ। अजमेर से सिविल लाइन पुलिस जायल पहुंची और शव को जायल हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Spread the love