फतहसागर झील में पर्यटकों से भरी नाव पलटी , रेस्क्यू जारी !

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है जहा फतहसागर झील में पर्यटकों से भरी नाव तेज हवाओं के चलते पलट गई। घटना के बाद प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, तेज हवाओं की वजह से नाव असंतुलित होकर पलटी। नाव में सवार पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रहा है ताकि सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा सके।मौके पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी बनी हुई है।

Spread the love