जयपुर में कैब ड्राइवर की हत्या का खुलासा, लूट के बाद बदमाशों ने की थी गोली मारकर हत्या

पल पल राजस्थान

जयपुर। जयपुर में कैब ड्राइवर मुनेश की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 12 अप्रैल को लूट के इरादे से बदमाशों ने पहले कैब ड्राइवर को बंधक बनाया और फिर पेट में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। उसके बाद शव 14 अप्रैल को द्रव्यवती नदी में फेक दिया।

पुलिस ने इस मामले में गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपियों ने हत्या के बाद दिल्ली भागकर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया।

पुलिस को आरोपियों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद हुई हैं। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार, आरोपियों का आपराधिक इतिहास पहले से भी रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
अंगद शर्मा उर्फ शिवा उर्फ शिवाय (24) पुत्र रणजीत शर्मा निवासी चिरसी खादर, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।

राहुल बैरवा (19) पुत्र बाबू लाल बैरवा निवासी गांव झाडौदा, जिला सवाईमाधोपुर हाल निवासी गोविन्द विहार कॉलोनी, जिला जयपुर दक्षिण।

Spread the love