बिनोल में राम रसोड़े का शुभारंभ, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

राजसमंद जिले के बिनोल गांव में चारभुजा जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए दो दिवसीय राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। चारभुजा मित्र मंडल की ओर से आयोजित इस राम रसोड़े में पैदल यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय-पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

राम रसोड़े के शुभारंभ अवसर पर भजन-संध्या का भी आयोजन किया गया। ठाकुरजी के भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजकों के अनुसार, दो दिवसीय राम रसोड़े के दौरान चारभुजा जी की ओर पैदल जाने वाले यात्रियों की सेवा की जाएगी। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए चारभुजा मित्र मंडल के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

ग्रामीणों और मंडल के सदस्यों ने कहा कि पैदल यात्रियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। बिनोल में आयोजित राम रसोड़े में सेवा और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है।

Spread the love