फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव 2026 के परिणाम सामने आ गए हैं। 25 वार्डों वाली नगर पालिका में भाजपा ने 13 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत के लिए जरूरी आंकड़े की ओर मजबूत बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशियों ने 12 वार्डों में जीत हासिल की। भाजपा ने कांग्रेस से एक वार्ड अधिक जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है।
चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं। दोनों ही दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम परिणाम में भाजपा एक वार्ड की बढ़त के साथ आगे रही। जीत के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं कांग्रेस भी अपने 12 विजयी पार्षदों के साथ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
भाजपा के विजयी प्रत्याशी:
वार्ड 1 से प्रकाश पुरी गोस्वामी, वार्ड 2 से कृष्णा तेली, वार्ड 3 से राजेश चपलोत, वार्ड 4 से प्रियंका बड़ालमिया और वार्ड 5 से बाबूलाल चौपड़ा विजयी रहे।
वार्ड 7 से भंवरलाल बैरवा, वार्ड 8 से गीता देवी, वार्ड 9 से नथूलाल, वार्ड 11 से सचिन खटीक और वार्ड 12 से रोहित ने जीत दर्ज की।
इसके अलावा वार्ड 19 से ममता कुंवर, वार्ड 20 से सीमा सोनी और वार्ड 25 से मुकेश खटीक भाजपा की ओर से विजयी रहे।
कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी:
कांग्रेस की ओर से वार्ड 6 से मीना जाट, वार्ड 10 से किशनलाल, वार्ड 13 से किशनलाल, वार्ड 14 से सरोज और वार्ड 15 से श्रेया गर्ग ने जीत हासिल की।
वार्ड 16 से शरीफ मोहम्मद, वार्ड 17 से रेहाना, वार्ड 18 से विकास लावटी, वार्ड 21 से गोवर्धन जी खटीक, वार्ड 22 से रतनलाल मीना और वार्ड 23 से प्रह्लाद सिंह विजयी रहे।
वहीं वार्ड 24 से सोसर ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की।
25 वार्डों के इस चुनाव में भाजपा को 13 और कांग्रेस को 12 सीटें मिलने के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर है। चुनाव परिणामों ने दोनों दलों के बीच मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए किस प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनती है और राजनीतिक समीकरण किस दिशा में जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
