पाली में टावर चोरी का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

पाली। बिठोड़ा खुर्द की सरहद में निजी कंपनी के टावर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए कीमत की केबल और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार बिठोड़ा खुर्द की सरहद में निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। यहां से अज्ञात चोर लाखों रुपए की केबल और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए थे। टावर प्रबंधक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूदोड़ गांव निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू और बिलाड़ा गांव निवासी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में क्षेत्र में हुई अन्य टावर चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस अब आरोपियों से चोरी के नेटवर्क और अन्य घटनाओं में उनकी संभावित भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।

Spread the love