Owaisi-Beniwal ने साझा किया मंच, Rajasthan Politics में तीसरे मोर्चे की हलचल तेज

जयपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव के बीच सियासत का नया रंग देखने को मिला है। AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi और RLP प्रमुख Hanuman Beniwal रविवार को जयपुर में एक मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं ने वार्ड 146 में AIMIM प्रत्याशी Firoz Bano के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में मंच साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान Owaisi ने BJP और Congress पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की राजनीति लंबे समय से इन दोनों दलों के बीच घूमती रही है। उन्होंने जनता के सामने तीसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की बात कही।

वहीं Hanuman Beniwal ने Owaisi के साथ राजनीतिक गठजोड़ को राजस्थान की राजनीति में नई शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि Jat और Muslim समुदाय पहले भी राजनीतिक रूप से साथ रहे हैं और आगे भी यह साथ जारी रहेगा।

Beniwal ने सरकार को पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, अग्निवीर योजना और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों पर घेरा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इन मुद्दों को लेकर संघर्ष भी किया जाएगा।

दोनों नेताओं के बयानों के बाद राजस्थान की सियासत में इस गठजोड़ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास तौर पर निकाय चुनाव के बीच AIMIM और RLP की नजदीकी को BJP-कांग्रेस के सामने तीसरे राजनीतिक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जयपुर से शुरू हुआ Owaisi-Beniwal का यह सियासी साथ निकाय चुनाव के बाद कितना आगे बढ़ता है और क्या आने वाले विधानसभा चुनाव में भी दोनों दल साथ नजर आएंगे। फिलहाल दोनों नेताओं के एक मंच पर आने से राजस्थान की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा जरूर शुरू हो गई है।

Spread the love