सलूंबर नगर परिषद चुनाव: 25 वार्डों में 62 प्रत्याशी मैदान में, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सलूंबर। सलूंबर नगर परिषद चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। नगर परिषद के 25 वार्डों में कुल 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों में अपने-अपने उम्मीदवार उतारकर मुकाबले को मुख्य रूप से आमने-सामने का बना दिया है। वहीं भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के 3 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।

नगर परिषद सभापति का पद सामान्य वर्ग के लिए ओपन रखा गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने अब चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उम्मीदवार घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि कुछ वार्डों में BAP और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय या बहुकोणीय हो गया है।

31 अगस्त तक आए थे 108 नामांकन

सलूंबर नगर परिषद चुनाव के लिए 31 अगस्त तक कुल 108 नामांकन फॉर्म जमा हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 33 नामांकन रद्द किए गए। इसके बाद चुनाव मैदान में कुल 62 प्रत्याशी रह गए हैं।

भाजपा और कांग्रेस के 25-25 प्रत्याशी सभी वार्डों में मैदान में हैं। BAP के उम्मीदवार वार्ड 4, 5 और 6 में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी वार्ड 1, 2, 8, 11, 13, 16, 21 और 22 में मुकाबले को प्रभावित कर सकते हैं।

वार्डवार प्रत्याशियों की स्थिति

वार्डभाजपाकांग्रेसBAPनिर्दलीय
1अखिलेश बाहेतीराम भरोसेमुकेश सेवक, संदीप
2करण सिंहनरेश कुमारमहिपाल
3राजकुंवररंजना शक्तावत
4कंचनललितामंजू देवी
5दल्ला राम मीणाभीमराजरमेश कुमार मीणा
6मुस्तफामोहम्मद नूरभूपेन्द्र मीणा
7प्रकाश चन्द्रनारायण
8कैलाश चन्द्रप्रधुमन कोडियागौरव भावसार
9मोती लालरामचंद्र
10टीनाललिता खटीक
11शान्तिलालनारायण लालभंवर भोई
12उषादेवीप्रियंका तेली
13नरेश कुमारविनय वैष्णवमहेश
14नरेश कुमारबद्रीलाल
15बुराहानुद्दीनसोकत अली
16कल्पनाकला जैनतारा
17जहीर खाँराज कुमार
18ज्योतिविद्या देवी जैन
19चंदाअर्चना वैष्णव
20चंदा सेनसरोज देवी
21लव व्यासमनोहरलालध्रुव लक्षकार
22जय प्रकाश मेघवालमांगीलालसोहन लाल बुनकर
23अंसार अहमदइरफान अहमद
24रमेशरानी बानो
25नीलम पटेलमिनाक्षी

अब चुनाव प्रचार के साथ ही सलूंबर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। प्रमुख दलों के प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। अब परिणाम ही तय करेगा कि सलूंबर नगर परिषद की सत्ता किस दल या समीकरण के हाथ में जाती है।

Spread the love