Udaipur News: दाई जी पुलिया में डूबे अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, 2 घंटे चला Rescue

उदयपुर। गणगौर घाट स्थित दाई जी पुलिया से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण सोमवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने पानी में डूबे व्यक्ति का शव ढूंढ निकाला। शव को पुलिस थाना घंटाघर के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू टीम में विपुल चौधरी, गौरव बागोरा, भवानी शंकर वाल्मीकि, दिनेश गमेती, सचिन कंडारा, मुकेश सेन, बने सिंह गुर्जर, दिव्यांश वैष्णव, पुरुषोत्तम कुमावत, रवि शर्मा, कैलाश गमेती और प्रवीण सिंह राठौड़ सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

Spread the love