राजसमंद में 30 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त:मुखबिर सूचना पर दबिश, NDPS एक्ट मामला दर्ज

राजसमंद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांकरोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक के सुपरविजन में कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सूचना तंत्र एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में विशेष टीम ने मुखबिर सूचना और सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की। आरोपी परसराम बंजारा फरार है और उसकी तलाश जारी है।

मुखबिर सूचना पर दबिश

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि रातादड़ा केसरपुरा सोनियाणा निवासी परसराम बंजारा के मकान के पीछे स्थित बाड़े में अवैध मादक पदार्थ छिपाए गए हैं।

इसके आधार पर टीम ने बाड़े में दबिश दी और तलाशी ली।

30 किलो डोडा चूरा जब्त

तलाशी के दौरान बाड़े में पड़ी घास के नीचे छिपाए गए चार प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। इन कट्टों में अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरा था। कुल वजन लगभग 30 किलो पाया गया।

आरोपी पर केस दर्ज

पुलिस ने मौके से डोडा चूरा जब्त कर परसराम बंजारा के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर फरार हो गया, और उसकी तलाश लगातार जारी है।

Spread the love