
भीलवाड़ा के पटेल नगर में 12वीं क्लास के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन जांच के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी। मूलत: उत्तरप्रदेश निवासी नाबालिग भीलवाड़ा के पटेल नगर में अपने मौसा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है। यहां पटेल नगर में रहने वाले दीपक गंगवार का शव थाना क्षेत्र में जंगल के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। इधर से गुजर रहे लोगों ने जब किशोर का शव फांसी के फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद प्रताप नगर थाने के एएसआई रामेश्वर लाल और हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतरवाकर कर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
दीपक अपने मौसा आशीष गंगवार के पास पिछले कुछ साल से रह रहा था और यहां 12th क्लास में पढ़ाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि दीपक मंगलवार सुबह घर से निकला था और उसने बोला था कि उसे कमर में दर्द है और उसे चेक करवाने जा रहा है। इसके बाद वो लौट कर नहीं आया। आज शाम उसका शव जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल से जान शुरू की है। इधर बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन किया।
