स्मृति से सेवा तक —स्व. प्रकाश वर्मा को नमन करते हुए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन एवं पेसिफिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल भीलों का बेदला के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन

उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया की उपस्थिति में मंगलवार को मीरा प्रकाश वर्मा फाउंडेशन एवं पेसिफिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल भीलों का बेदला के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच व ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई।

फाउंडेशन अध्यक्ष लव वर्मा ने बताया कि शिविर में नेत्र, अस्थि, जनरल मेडिसिन, चर्म, शिशु, नाक-कान-गला, स्त्री एवं प्रसूति, वक्ष एवं श्वसन, जनरल सर्जरी व दंत विभाग सहित सभी चिकित्सा इकाइयों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। माछला मंगरा, स्वराज नगर, किशनपोल, खांजीपीर, सेक्टर 11, 12, 13 व 14 के बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ लिया।

स्व. प्रकाश जी वर्मा (संस्थापक, मीरा कला मंदिर) की पुण्य स्मृति में लोक मित्र ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें 17 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। 60 लोगों ने चिकित्सा शिविर में भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. जिनेंद्र शास्त्री (आपदा राहत विभाग, राजस्थान सरकार) एवं सह संयोजक प्रसन्न दातियां व कमल वर्मा के नेतृत्व में सफल रहा। प्रमुख रूप से डॉ. प्रदीप कुमावत, हजारीलाल जैन, रामनारायण बनावत, घनश्याम वर्मा, प्रवीण वर्मा, बद्रीलाल वर्मा, जगदीश राणा, श्याम पंवार, भूपेंद्र आर्य, लज्जा वर्मा, जयेश पवार, विवेक भटनागर, अर्चना चारण, मनोज जोशी व दीपक सालवी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

शिविर में कार्यकर्ताओं में निर्भय वर्मा, हितेश कुमावत, हिमांशु शर्मा, शुभम जैन, शरद बनावट, हरीश आर्य, गोपाल हाँसल, कुश वर्मा, प्रफुल्ल वर्मा, गौरव पवार व सोनू पवार ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्वराज नगर के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमृत लाल मेनारिया और किशन सिंह देवड़ा ने बच्चों से “जय हिंद” का घोष करवाया। फाउंडेशन के संरक्षक प्रदीप वर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love