अरवाना मॉल में सेज यूनिवर्सिटी के उदयपुर सेंटर का उद्घाटन

उदयपुर। “सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान” के तहत शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित सेज यूनिवर्सिटी इंदौर के उदयपुर सेंटर ऑफिस का उद्घाटन हाथीपोल स्थित अरवाना मॉल में भव्य समारोह के साथ किया गया। इस अवसर पर “सेज शिक्षा आपके द्वार अभियान” के तहत शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।उदयपुर सेंटर हेड अब्दुल कलाम ने बताया कि सेज यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक अब स्थानीय सेंटर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम में सेज यूनिवर्सिटी इंदौर और भोपाल से आए प्रतिनिधि सदस्यों ने उदयपुर के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों को शाल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व और शिक्षकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. किरण सोनी ने कहा कि शिक्षा जीवन को दिशा देने के साथ व्यक्तित्व का निर्माण करती है और समाज को सशक्त बनाती है। डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि अध्यापक केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के समग्र विकास की जिम्मेदारी निभाएं तथा शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट और चुनौतियों से निपटने की क्षमता विकसित करें। सेज यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले 23 वर्षों से विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में योगदान दे रहा है। यहां अनुभवी फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता है तथा जरूरतमंद छात्रों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर महेश गौड़ और डॉ. विशाल आचवल ने की, जबकि संचालन उदयपुर सेंटर हेड अब्दुल कलाम ने किया। समारोह में 100 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love