अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पल पल राजस्थान

Dungarpur News डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोपड़ा मोड़ पर पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। जहां सरोदा की तरफ से एक बिना नंबर की बाइक आ रही थी। बाइक सवार नाकाबंदी देखकर भागने लगे तभी पुलिस की टीम ने बाइक का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास अवैध अफीम मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रतापगढ़ निवासी हीरालाल पुत्र दनगा बरोड़ और दिनेश पुत्र गौतम बरगोट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अफीम के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

एसपी मोनिका सैन के निर्देश पर चल रहे मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम सागवाड़ा-सरोदा मार्ग पर नाकेबंदी कर रही थी। एसआई सोमेश्वर, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह, दिलवर सिंह, भंवर सिंह ओर विनोद की टीम ने सरोदा की तरफ से एक बिना नंबर की बाइक आई।

Spread the love