जयपुर में फूड डिलीवरी बॉय से लूट:बदमाशों ने ऑर्डर बुक कर सुनसान जगह बुलाया, बाइक और मोबाइल छीनकर भागे

जयपुर में फूड डिलीवरी बॉय से लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कस्टमर बनकर ऑर्डर बुक किया और डिलीवरी बॉय को सुनसान जगह बुलाया।

डिलीवरी बॉय से मारपीट कर बाइक और मोबाइल-कैश छीनकर फरार हो गए। पत्रकार कॉलोनी थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- करणी विहार के गजसिंहपुरा निवासी फूड डिलीवरी बॉय लोकेश मीणा (26) के साथ लूट की वारदात हुई है।

उसके पास 29 जनवरी को सुबह करीब 3 बजे डिलीवरी का ऑर्डर आया था। मांग्यावास के शिव विहार से फूड डिलीवरी का ऑर्डर लेकर पत्रकार कॉलोनी कासलीवाल रोड पर देने पहुंचा।

लोकेशन पर खड़ा होकर कस्टमर को कॉल करने पर मोबाइल नोट रिचेवल आया। इसके बाद टैक्स मैसेज कर लोकेशन पूछी।

लोकेशन पर होना बताने पर दोबारा टैक्स मैसेज कर पीछे मोबाइल टॉर्च दिखाने की कहकर आने को कहा। मोबाइल टॉर्च की रोशनी देखकर डिलीवरी देने कुछ दूरी पर गया।

मारपीट कर रुपए मंगवाने का दबाव बनाया

डिलीवरी देकर निकलने के दौरान एक लड़का आया। बाइक की चाबी निकालकर सीट पर बंधा बैग दूर फेंक दिया। इतने में उनका एक ओर साथी हाथ में डंडा लेकर आया।

बदमाशों ने मारने की धमकी देकर उसकी जेब में रखा मोबाइल और 1500 रुपए निकाल लिए। बाइक पर बैठाकर उसे कुछ दूरी पर ले गए।

दोस्तों को कॉल कर रुपए मंगवाने का दबाव बनाया। दोस्तों के रुपए की जरुरत की पूछने पर कॉल काटते रहे।

रुपए नहीं मिलने से गुस्साएं बदमाशों ने उसके साथ डंडे से जमकर मारपीट की। बचने के लिए भागने पर बदमाश उसकी बाइक भी लेकर चले गए।

Spread the love