
उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बडी स्थित महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 55 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
संस्था अध्यक्ष वीर रविन्द्र सुराणा ने बताया कि प्रत्येक पौधा विद्यालय के बच्चों को गोद दिया गया है, ताकि वे इसकी देखरेख कर उसे बड़ा करें। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के पौधे एक वर्ष तक सुरक्षित और विकसित रहेंगे, उन्हें संस्था की ओर से पारितोषिक दिया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व और पेड़-पौधों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।
सचिव वीर सुरेश बडीवाल ने कहा कि संस्था आगे भी विभिन्न स्कूलों में पौधारोपण कार्यक्रम जारी रखेगी। कार्यक्रम में वीर अशोक खुर्दिया, वीर बी.एल. खमेसरा, वीर आर.के. चतुर, वीर डॉ. अजय सांखला, वीर डॉ. सुशीला सांखला, वीर राजेन्द्र भंडारी, जोन सचिव वीर राजकुमार नलवाया, वीरा स्वराज जैन और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।