डॉ. पश्मीना जैन के मार्गदर्शन में कुनिशा का कमाल: 13 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम

उदयपुर शहर की प्रतिभाशाली छात्रा कुनिशा कुमावत ने मात्र 13 वर्ष की आयु में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा लिया है। यह सफलता क्रिएजा के तत्वावधान में विशेष प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से संभव हुई। छह महीनों की कड़ी तैयारी के बाद कुनिशा ने आंखों पर पट्टी बांधकर (ब्लाइंडफोल्ड) अद्भुत चित्रकारी और कैलिग्राफी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कम समय में सुंदर अक्षर लेखन कर अपनी एकाग्रता, सेंसरी एक्टिवेशन, स्मरण शक्ति और आई-हैंड कोऑर्डिनेशन का उत्कृष्ट परिचय दिया। इस उपलब्धि के पीछे क्रिएजा की संस्थापक डॉ. पश्मीना जैन का मार्गदर्शन और प्रेरणा रही। साथ ही जयपुर के विशेषज्ञ ट्रेनर डॉ. प्रवीण पारिख ने भी टिप्स दिए। इस अवसर पर कुनिशा के पिता मुकेश कुमावत एवं परिजनों का आभार व्यक्त किया गया। प्रशिक्षण सत्रों के सफल आयोजन में वेन्यू पार्टनर रॉकवुड्स स्कूल का भी विशेष सहयोग रहा।

Spread the love