कोमल सिंह चौहान लगातार पांचवी बार निर्विरोध चुने गए गाइड यूनियन अध्यक्ष

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर शहर की प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप अधिकृत गाइड यूनियन के अध्यक्ष पद पर कोमल सिंह चौहान एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह लगातार पांचवी बार है जब उन्हें यूनियन का अध्यक्ष चुना गया है, जिससे उनके नेतृत्व और कार्यशैली पर सदस्यों का पूर्ण विश्वास स्पष्ट झलकता है। कोमल सिंह चौहान के निर्विरोध चुने जाने पर यूनियन के सदस्यों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने एकमत होकर उनके कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी उदयपुर के पर्यटन और गाइड समुदाय के हित में प्रभावी कार्य करते रहेंगे। चैहान ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गाइड समुदाय की समस्याओं के समाधान, प्रशिक्षण, सरकारी सहयोग और पर्यटन के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में गाइडों की सामाजिक सुरक्षा और पहचान को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी कोमल सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *