IPL क्लोजिंग सेरेमनी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर

IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होगी। जिसकी थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ है।

तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा स्टेडियम

कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है। हालांकि, अब तक इनके शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

शंकर महादेवन परफॉर्म करेंगे

क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर शंकर महादेवन इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के लिए गाना गाकर श्रद्धांजलि देंगे। मंगलवार को शंकर अपने बेटों सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन के साथ परफॉर्म करेंगे। शंकर की परफॉरमेंस ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बहादुर सैनिकों को सम्मानित करेगी और पहलगाम हमले में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देगी।

BCCI सेक्रेटरी सचिव देवजीत सैकिया ने कहा-

QuoteImage

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए हमने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ-साथ अन्य सैन्य अधिकारियों और जवानों को अहमदाबाद में IPL फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।

सैकिया ने कहा- समापन समारोह हमारे सैनिकों को समर्पित

BCCI देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने का फैसला लिया। इसमें हमारे नायकों को सम्मानित भी किया जाएगा। भले ही क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

Spread the love