राजसमंद में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का दौरा, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

पल पल राजस्थान/ महावीर व्यास

राजसमंद । भारतीय जनता पार्टी देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाकर सेवा को सर्वोच्च मानने वाली पार्टी है। इसी सिद्धांत के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर संगठन और देश की सेवा में लगे हुए हैं। बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत इसी जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर राजसमंद पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता से निरंतर जुड़े रहते हैं और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

पदाधिकारियों ने सतीश पूनिया को श्रीनाथजी का प्रसाद अर्पित कर बिहार जीत पर शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक, पूर्व प्रधान भानु पालीवाल, पूर्व सभापति महेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष माधव लाल चौधरी, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री वर्धिनी पुरोहित, तरुणा कुमावत, संदीप श्रीमाली, जिला कोषाध्यक्ष मनोज पारीक, जिला कार्यालय प्रमुख प्रमोद गौड़, जिला प्रवक्ता नर्मदा शंकर पालीवाल, प्रकोष्ठ संयोजक हिम्मत कुमावत समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर लाल जाट, प्रेम हाडा, सविता पारीक, नीलम न्याति, आशीष पालीवाल, मोहन कुमावत, मेवाड़, प्रदीप खत्री, फुलेश भार्गव, हरीश कलोसिया और गर्वित पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love