डॉक्टरों की 10 दिन बाद वापसी, एमबी अस्पताल में फिर से लौटी रौनक

पल पल राजस्थान – हर्ष जैन

उदयपुर। उदयपुर के एमबी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से जारी रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल अब समाप्त हो गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों के वापस ड्यूटी पर लौटने से अस्पताल में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर लौट आई है।

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी और अन्य विभागों में इलाज की गति धीमी हो गई थी, जिससे मरीजों और परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। हड़ताल खत्म होते ही सोमवार सुबह से डॉक्टरों ने पुनः अपनी सेवाएं देना शुरू कर दीं।

अस्पताल प्रशासन और मरीजों दोनों ने राहत की सांस ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि अब सभी चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।

रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने साफ किया है कि यदि भविष्य में उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल चिकित्सा व्यवस्था की बहाली से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *