
जयपुर की पॉश कॉलोनी में गुरुवार रात बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। गाली-गलौच कर कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बदमाश चार गाड़ियों सवार होकर आए थे। डंडे-सरिए से लैस बदमाशों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ कर घर पथराव किया। घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के दौरान परिवार बदमाशों को वहां से जाने की गुहार लगाता रहा। जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी सहित 15-20 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया- मालवीय नगर के सेक्टर-10 निवासी किशन मीणा (32) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- वह परिवार के साथ रहता है। रात करीब 9 बजे वह गोपालपुरा से घर आ रहा था। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी अपने 15-20 साथियों के साथ उसके पीछे लग गया। उसे मारने के लिए कार को ओवर टेक कर रोकने की कोशिश की। बदमाशों से बचने के लिए कार दौड़कर जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा।
कार में तोड़फोड़ कर फेंक पत्थर घर के बाहर कार खड़ी कर जान बचाने के लिए वह अंदर घुस गया। पीछा करते हुए चार गाड़ियों में हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी, अक्षय सैनी, हनी टाइगर, रोहित वर्मा व अन्य करीब 15 लोग वहां पहुंच गए। कॉलोनी में बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर डंडे-सरिए लेकर हंगामा करने लगे। गाली-गलौच कर बदमाशों ने सबसे पहले डंडे-सरिए से घर के बाहर खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ की। उसके बाद घर पर डंडे फेंकने के साथ पथराव किया।
बचाने के लिए गुहार लगाता रहा परिवार दर्जनभर से अधिक बदमाशों के हमला करने से परिवार सहित कॉलोनी में दहशत फैल गई। गाली-गलौच करते हुए बदमाश किशन के घर के अंदर जा घुसे। बचने के लिए परिवार घर की छत पर पहुंच गया। उसके बाद भी मारने के लिए बदमाश नीचे से पत्थर फेंकते रहे। छत पर मौजूद महिलाएं चिल्लाती रही फैमेली है, यहां से चले जाओ। लेकिन, बदमाशों का आतंक उसके बाद भी खत्म नहीं हुआ। कॉलोनी के लोगों के साहस कर इकट्ठा होने पर हमलावर अपनी गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। जवाहर सर्किल थाने में पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
