उदयपुर। शहर के वार्ड नंबर 23 में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर पार्षद मनोज साहू ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर नियमित और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि वार्ड के छोटी ब्रह्मपुरी, खटीकवाड़ा, कैलाश कॉलोनी, कमलावाड़ी, अमल का कांटा और मेहता जी की बाड़ी सहित आसपास के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर लोगों को नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद मनोज साहू ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से संबंधित क्षेत्रों का तत्काल निरीक्षण करवाने और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने जरूरत के अनुसार पाइपलाइन व्यवस्था को दुरुस्त करने, पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार का आग्रह किया।
ज्ञापन में कहा गया कि पेयजल लोगों की मूलभूत जरूरत है, इसलिए वार्ड में पानी की समस्या को जनहित को देखते हुए प्राथमिकता से लिया जाना चाहिए। पार्षद ने विभाग से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर प्रभावित क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जलदाय विभाग की ओर से वार्ड 23 की पेयजल समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
