जयपुर में दिनदहाड़े लूट,नोटों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश-SBI कियोस्क के संचालक को पिस्टल दिखाकर डराया; दोनों बदमाशों को पकड़ा

जयपुर में दिनदहाड़े बदमाश पिस्टल दिखाकर नोटों से भरा बैग लेकर भागे। अफरा-तफरी के बीच लोगों ने पीछा कर दोनों लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वारदात चित्रकूट इलाके में स्थित एसबीआई कियोस्क पर आज दोपहर की है, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।जानकारी अनुसार- दोनों बदमाशों ने कियोस्क में घुसकर संचालक हेमंत कपुर को पिस्टल दिखाकर डराया और नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

बैग में 1.20 लाख रुपए थे। लुटेरों के भागने पर आस-पास के लोग भी सर्तक हो गए। लोगों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। पुलिस भी मौके पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा सकें। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रकाश मीणा का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Spread the love